किसानों ने ललकारा, बोले- सरकार के किसी मंत्री में इतनी हिम्मत नहीं की वह...
punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 11:31 AM (IST)

जींद (अनिल कुमार): तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार और किसानों के बीच खींचतान जारी है। पिछले 47 दिन से किसान दिल्ली सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए कई दौर की वार्ती हो चुकी है, लेकिन अभी तक हल नहीं निकल पाया है। मांगे पूरी ना होने पर अब किसानों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। 26 जनवरी को किसानों ने जहां दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने को ऐलान किया हैं, वहीं इस बीच जींद में खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में किसानों ने कहा कि सरकार के किसी मंत्री में इतनी हिम्मत नहीं की वो 26 जनवरी को यहां झंडा फहराने आ सके।
उन्होंने कहा कि किसानों के भय के कारण ही हरियाणा के मंत्री छुपे हुए हैं, इसलिए 26 जनवरी को 8 जिलों में उपायुक्त झंडा फहराएंगे। किसानों ने कहा कि खटकड़ टोल प्लाजा पर 200 महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। पहले ये महिलाएं 18 जनवरी को महिला दिवस पर जींद पटियाला हाईवे पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगी। उसके बाद दिल्ली में होने वाली परेड के लिए भी इन्हीं 200 ट्रैक्टर चालक महिलाओं का चयन किया गया है।