लॉकडाऊन में किशोर ने अपनी नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, मिली 8 माह की गर्भवती

3/16/2021 10:06:16 AM

जींद (प्रमोद): शहर की एक कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोर ने अपनी 12 वर्षीय बहन के साथ लॉकडाऊन में कई बार दुष्कर्म किया। इससे नाबालिगा गर्भवती हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। 

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी की महिला अनुसार वह और उसका पति लॉकडाऊन में किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उसके बच्चे अकेले थे। उस समय उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके 14 वर्षीय बेटे ने कई बार दुष्कर्म किया। इससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी मिलने पर जब बेटी की जांच करवाई तो वह 8 माह की गर्भवती मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के नाबालिग भाई के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Content Writer

Isha