Holidays October 2024: लगातार 4 दिन की छुट्टी…जानिए दशहरे से पहले हरियाणा में कौन-सी सेवाएं रहेंगी बंद

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 03:09 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः अक्टूबर माह में नवरात्र के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सार्वजनिक छुट्टियों पर भी नजर रखना जरूरी है। ताजा खबर यह है कि 10 अक्टूबर से लगातार छुट्टियां आ रही हैं।

इसका असर विभिन्न सेवाओं पर पड़ेगा। जैसे- सरकारी दफ्तर बंद होने के कारण कई जरूरी काम अटक जाएंगे। बैंक बंद होने से बैंकिंग प्रभावित होगी। हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी। स्कूल भी बंद रहेंगे।

 

दशहरे की छुट्टी कब है 
कैलेंडर के अनुसार, यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में 10 अक्टूबर से चार दिन की लगातार छुट्टियां आ रही हैं। 10 अक्टूबर को सप्तमी की छुट्टी है। इसके बाद 11 अक्टूबर, शुक्रवार को महा अष्टमी और महानवमी एक साथ है। इसके अगले दिन 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। अगले दिन रविवार होने से सभी दूर अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर 14 अक्टूबर, सोमवार से ही नियमित कामकाज चालू होगा। इससे पहले कुछ जरूर काम अटक सकते हैं।

अक्टूबर में कब-कब छुट्टी  
16 अक्टूबर को त्रिपुरा और बंगाल में लक्ष्मी पूजा का सार्वजनिक अवकाश है। बैंक भी बंद रहेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटी बिहू के उपलक्ष्य में कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

दिवाली पर कब-कब रहेगी छुट्टी  
29 अक्टूबर को धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होगी। 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस 29 अक्टूबर के बाद छोटी दिवाली 30 अक्टूबर और दिवाली 31 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। 1 अक्टूबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static