कृष्ण बेदी सैकड़ों बाइक्स के साथ जींद के लिए रवाना, कहा- विरोधियों में है बौखलाहट

2/15/2018 12:21:09 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए अाज सैकड़ों बाइक्स के काफिले के साथ इस्माईलाबाद कस्बे से राज्यमंत्री कृष्ण बेदी रवाना हुए हैं। सबसे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अाज विपक्षी दलों में बौखलाहट है, जिसके चलते कोई काले झंडे दिखाने की बात कर रहा है तो कोई काले गुब्बारे उड़ाने की।

बेदी ने कहा कि देश के इतिहास में लोकतांत्रिक रैली का विरोध करने की परंपरा नहीं रही है, लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त देश बना रही है और विपक्षी दलों को ये बात हजम नहीं हो रही है।इसी कारण विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता अपने दो पहिया वाहनों पर अपना खुद का तेल डलवा कर और अपना खाना घर से लेकर जा रहे हैं।