Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष बने कृष्ण मिड्ढा, सर्वसम्मति से चुने गए

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 03:13 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विधानसभा का नया अध्यक्ष हरविंदर कल्याण को चुना गया है। आज विधानसभा सत्र में CM नायब सैनी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद CM ने हरविंदर कल्याण को गले मिलकर बधाई दी। CM ने कल्याण को कुर्सी पर बैठाया। वहीं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा को चुना गया। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

इसराना से विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जींद से विधायक कृष्ण मिड्‌ढा के डिप्टी स्पीकर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे बाद सभी विधायकों ने सर्वसम्मति ने मिड्‌ढा को डिप्टी स्पीकर चुन लिया। 

बीजेपी के नेता डॉ कृष्ण मिड्डा ने अपनी राजनीती की शुरुआत साल 2018 से की थी। साल 2018 में पिता हरिचंद मिड्डा के देहांत के बाद डॉ कृष्ण मिड्डा इनेलो पार्टी को छोड़कर बीजेपी पार्टी मे शामिल हुए थे। डॉ कृष्ण मिड्डा के पिता सर्वगीय डॉ हरिचंद मिड्डा ने भी अपनी राजनीति का अच्छा प्रभाव जींद की जनता पर डाला और लगातार 2 बार इनेलो पार्टी की टिकट पर जीत दर्ज की। साल 2018 में डॉ हरिचंद मिड्डा के स्वर्गवास के बाद साल 2019 में जींद विधानसभा में उपचुनाव हुआ। पिता की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए कृष्ण मिड्डा ने उपचुनाव में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा। उस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार व वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला व जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने हराया। उसके बाद लगातार डॉ कृष्ण मिड्डा ने जींद विधानसभा के अंदर अपनी जीत के प्रचण्ड को जारी रखा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static