चंडीगढ़ में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने की प्रेस कॉन्फेंस, छात्रों के लिए की महत्वपूर्ण घोषनाएं

11/22/2018 12:19:24 PM

चंडीगढ़(धरणी): अाज राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फेंस की जिसमें उन्होंने छात्रों को लेकर अहम घोषनाएं की। इस मौके पर उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के  पोस्ट मैट्रिक छात्र हैं। उनकी छात्रव़ृति योजना के तहत राशी 230 रुपए से बढ़ाकर1200 रुपए कर दी है। जो छात्रों को प्रदान की जा रही है।
 

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि डॉ भीम रॉव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत छात्रों की सहायता राशि को 160 से बढाकर 750 रुपए कर दिया गया है। 

इसके अलावा जो लोग बीपीएल औऱ टपरीवास जाती में अाते हैं। उनकी सुविधा के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत  50 हज़ार रुपए की राशी पास की गई है, जो उनको मकानों की मरम्मत करने के लिए दी जाएगी। 

बेदी ने कहा कि प्रदेश सीएम खट्टर द्वारा विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ा दिया गया है। अब अनुसूचित जातियों, विमुक्त तपड़ीवास को उनकी लड़की की शादी के लिए 41 हज़ार रूपए की राशी दी जाएगीृ. जबकि बीपीएल परिवारों को 11 हजार और अगर किसी भी वर्ग में विधवा महिला की बेटी की शादी हो रही है तो उसे 51 हज़ार रुपए की अार्थिक मदद दी जाएगी। हालाकि ये सुविधाएं केवल उन परिवारों को दी जाएंगी जिनकी वार्षिक अाय केवल एक लाख रुपए हैं।  

बेदी ने अनुसूचित जाति के लोगों को लेकर कहा किजो लोग गैर अनुसूचित जाती के लोगों के अत्याचारों से परेशान है। उनके लिए भी सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अगर अनुसूचित जाती के लोगों पर गैर अनुसूचित जाती के लोग अत्याचार की fir दर्ज करवाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा 85 हजार रुपए से लेकर सवा आठ लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं कानूनी सहायता के लिए sc वर्ग व विमुक्त जाती के लोगों को 11 हजार रुपए की अार्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही अनुसूचित जाती आयोग का गठन किया जाएगा, जिसकी प्रतिक्रिया चल रही है। राज्यापाल इस बात की मंजूरी दे चुके हैं। 
 

वहीं नगर निगम चुनावों को लेकर बेदी ने कहा कि चुनावों को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा इन चुनावों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है।  

Deepak Paul