सोनीपत के गन्नौर पहुंचे दुष्यंत ने अभय को दिया एक और झटका

12/3/2018 6:27:35 PM

सोनीपत(पवन राठी): दुष्यंत चौटाला आज सोनीपत के गन्नौर पहुंचे जहां पर इनेलो को एक बार फिर बड़ा झटका दिया। गन्नौर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी कृष्ण गोपाल त्यागी ने दुष्यंत का साथ देने का फैसला किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 9 दिसम्बर को हरियाणा की जनता के सामने राजनीति का नया विकल्प मिलेगा।



दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी किसी एक आदमी की नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनता को एक नया विकल्प देने जा रही है। 9 दिसम्बर की जींद में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। वहीं अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत ने कहा कि जो लोग हमारे बारे बात करते हैं, वो अपने संगठन के लिए काम करें हमारी चिंता करना छोड़ दें।

Shivam