आदमपुर उपचुनाव की घोषणा पर कुलदीप बिश्नोई का ट्वीट, बोले- एक बार फिर विरोधियों से होगा मुकाबला

10/3/2022 2:15:44 PM

डेस्क : आदमपुर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उपचुनाव की घोषणा का स्वागत है। इंतजार की घडिय़ां खत्म हुई। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार फिर से आदमपुर का मुकाबला विरोधियों से होगा और हमेशा की तरह जीत आदमपुर की होगी। 

उपचुनाव की घोषणा का स्वागत है। इंतजार की घडिय़ां खत्म हुई। एक बार फिर से आदमपुर का मुक़ाबला विरोधियों से होगा, और हमेशा की तरह जीत आदमपुर की होगी। 🙏 pic.twitter.com/UXqt6UOGSd

— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) October 3, 2022

 


बताया जा रहा है कि बिश्नोई ने चुनाव कांग्रेस की टिकट पर जीता था लेकिन कुछ दिन पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। तीन नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं छह नवंबर को मतगणना होगी। जबकि 14 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


 

Content Writer

Manisha rana