कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सूची में कुलदीप बिश्नोई विशेष आमंत्रित सदस्य

7/17/2018 9:43:07 PM

चंडीगढ़ (धरणी): अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा देर शाम राहुल गांधी द्वारा स्वीकृत कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सूची जारी की गई है, जिसमें हरियाणा से स्थायी आमंत्रित सदस्यों में रणदीप सुरजेवाला व विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीपेंद्र हुड्डा व कुलदीप बिश्नोई शामिल हैं। हजकां को कांग्रेस में विलय करने के बाद कांग्रेस संगठन में पहली बार कुलदीप बिश्नोई को तवज्जो मिलने से पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री भजनलाल के समर्थकों में प्रसन्नता की लहर है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत द्वारा हस्ताक्षरयुक्त जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कुमारी शैलजा भी हरियाणा से ही हैं।

Shivam