शिक्षित समाज का निर्माण करना मेरा उद्देश्य- कुलदीप गुर्जर

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 01:30 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): वैसे तो भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाने के दावे करती है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र को भाजपा सरकार पूरी तरह से भूल गई है। कहने को तो बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन बच्चों की बेसिक शिक्षा की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। स्कूलों में किताबें नहीं है। शिक्षकों की कमी है। यही कारण है कि कमजोर बेस के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं जिसके कारण शिक्षा का स्तर गिर रहा है। यह बात कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर ने कही। सोहना तावडू विधानसभा से चुनावी ताल ठोक चुके कुलदीप गुर्जर ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कुलदीप गुर्जर ने कहा कि भाजपा के राज में स्कूलों में छात्रों के लिए किताबें उपलब्ध नहीं है। मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर हो रही है। विकास के नाम पर भाजपा ने केवल निजीकरण को बढ़ावा दिया है। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र खत्म होने से चंद दिनों पहले ही किताबें पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर जनता को बरगलाया है, लेकिन अब भाजपा की पोल सभी के सामने खुल चुकी है। कुलदीप गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही सभी को साथ लेकर विकास किया है। आने वाला समय कांग्रेस का है। इस चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अहम फैसले लिए जाएंगे। जब छात्र स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करेंगे तभी शिक्षित समाज का निर्माण होगा। 

 

बेरोजगारी को खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पहली कलम से स्कूलों की दशा सुधारने पर काम किया जाएगा। छात्रों को आधुनिक माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक समाज को बदलने के लिए बेहतर शिक्षा देना आवश्यक है। भाजपा सरकार ने अब तक बेहतर शिक्षा दिए जाने के नाम पर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया है। अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। कुलदीप गुर्जर ने कहा कि आज जनता भी युवा और शिक्षित उम्मीदवार को चाहती है। यही कारण है कि सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र की जनता का उन्हें अपार प्यार मिल रहा है। क्षेत्र की जनता जानती है कि उनका भविष्य युवा नेता कुलदीप गुर्जर के हाथ में सुरक्षित है। वर्तमान में भाजपा के सोहना से विधायक को मंत्री बनाया गया था जिन्होंने क्षेत्र का विकास करने की बजाय अपने ही विकास पर जोर दिया। ऐसे नेताओं को अब जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static