एच.सी.एस. पेपर लीक मामला: कुलदीप मंदिर आकर ले गया था बहन से पेपर

6/26/2018 10:34:19 AM

चंडीगढ़(सुशील): हरियाणा में 109 जजों की भर्ती को लेकर हुए पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी कुलदीप को उसकी बहन सुनीता ने यहां सैक्टर-18 स्थित मंदिर में पेपर दिया था। उस समय सुनीता मंदिर के अंदर बने कमरे में ठहरी हुई थी। कुलदीप पेपर लेनेे के बाद अपने घर नजफगढ़ चला गया था। 

इसके बाद कुलदीप ने दिल्ली समेत हरियाणा में पेपर देने वाले कैंडीडेट्स की तलाश की थी। कैंडीडेट्स मिलने के बाद आरोपी ने उन्हें पेपर देकर उनसे लाखों रुपए लिए थे। पुलिस ने अब कुलदीप को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस कुलदीप से पूछताछ कर पेपर खरीदने वाले कैंडीडेट्स के नामों की लिस्ट बना रही है ताकि उनको बुलाकर पूछताछ की जा सके।
 
 

Rakhi Yadav