''सुनियोजित तरीके से वोटों की कटाई और जोड़तोड़ की गई'', वोट चोरी पर सैलजा ने भाजपा को घेरा

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 08:50 PM (IST)

करनाल : करनाल के असंध में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस वार्ता कर देश और दुनिया के सामने एक और मिसाल पेश की है। सैलजा ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से वोटों की कटाई और जोड़तोड़ की गई, जिससे लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी खुलासे होंगे और जनता को सच्चाई सामने दिखाई देगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ेगा।

उचाना विधानसभा सीट से जुड़े मामले पर सैलजा ने कहा कि भाजपा विधायक की याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। यह मामला गिनती रोकने के लिए उठाया गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि जब गिनती कोर्ट के आदेश से सही तरीके से होगी, तो बिजेंद्र सिंह की जीत निश्चित है।

अनिल विज से जुड़े विवाद पर भी सैलजा ने टिप्पणी की और कहा कि बीजेपी में गुटबाजी साफ दिख रही है। न तो मंत्री संतुष्ट हैं और न ही विधायक सरकार से खुश हैं। वह पूर्व विधायक शमशेर सिंह जोगी के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने असंध पहुंची थीं। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static