''लोकसभा चुनाव तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है...'' नरवाना में कुमारी सैलजा ने भरी हुंकार

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 05:15 PM (IST)

जींद (गुलशन चावला): सांसद बनने के बाद पहली बार सिरसा लोकसभा नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा नरवाना विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंची। नरवाना के SD महिला महाविद्यालय में उनके साथ कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे। सभी का मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट की चोट का जो ट्रेलर आपने भाजपा को दिखाया 3 माह के बाद विधानसभा चुनाव है जो जोश आप ने इस बार दिखाया है उसे बढ़ाना है। ज्यादा बढ़ाकर अगले पड़ाव में पहुंचेगें, अगला चुनाव जीतेंगे तभी तो आपके काम होंगे।  अभी तो इंटरवेल हुआ है इसके बाद हमने गर्मी की परवाह किये बिना अपनी ताकत दिखानी है।

कुमारी सैलजा ने जनता का सर झुकाकर, हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनौती कम नहीं हुई है चुनौती आगे भी है बीजेपी का अहंकार आप लोगों ने तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता ने प्रधानमंत्री से अधिक मतों से मुझे जिताने का काम किया है। लोकतंत्र में हम सब ने आगे के लिए काम करना है। राहुल गांधी की यात्रा बेकार नहीं गयी उस यात्रा ने माहौल बनाने का काम किया है। उस जोश को हमने ठंडा नही होने देना पार्टी व देश को मजबूत करना है।

बीरेंद्र सिंह ने कुमारी सैलजा का किया धन्यवाद

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि कुमारी सैलजा का धन्यवाद थोड़े समय का है नई गाड़ी चल चुकी है। कुमारी चुनौती विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा का चुनाव लड़वाया। इनकी जीत की एक  खास बात है हमारे लोगों मे जो धक्के से चुनाव लड़ते है उसको जरूर जिताते है। वहीं बीरेन्द्र सिंह ने कमजोरी गिनवाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस में 10 साल तक संगठन ही नहीं बनाया, कौन कहे मैं कांग्रेस का प्रधान और कार्यकर्ता हुं। वहीं रणदीप सुरजेवाला की तारीफ करते हुए कहा की रणदीप सुरजेवाला ने ही किसान मजदूर संगठन बना रखा था जिसके सहारे बेड़ा पार हो गया।

PunjabKesari

कांग्रेस में संगठन नाम की चीज नही है, वोट डलवाने वाले नही थे अबकी बार तो लोग वोट डालने के लिए उतावले थे। लोगों ने बीजेपी की किसान व युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट डाला है। लोगों ने ऐसा चुनाव लड़ा की सारे देश मे फैल गया। बीरेन्द्र सिंह ने भविष्य वाणी करते हुए कहा कि यह सरकार डेढ से 2 साल से ऊपर नही चल सकती ये मोदी नही बोदी सरकार है। वहीं ईशारों ही इशारों में कहा कि सैलजा का इस्तीफा दिलवाकर विधानसभा चुनाव लड़वाएंगे। इसकी जगह जो नया उमीदवार आएगा वो भी डेड साल तक ही रहेगा।

बीरेन्द्र सिंह ने चौटाला परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होनें तो बहकाने का ठेका ले रखा है कभी नरवाना व कभी उचाना अबकी बार जुलाना चले जाएंगे। आप लोग उनकी बहकावे में आकर वोट दे देते हो। अबकी बार जिसका सरिया काढ़ते हो उसके सरिया का शतीर डाल दो यानी कि राजनीति रूप से मजबूत कर दो। बीरेन्द्र सिंह व शमशेर सुरजेवाला ने पहले भी राजनीति की दिशा बदली है।

PunjabKesari

वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक बड़ी राजनीति लड़ाई 90 दिन के बाद जीन्द जिले, कैथल जिले, हिसार, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, युमनानगर, फतेहबाद, सिरसा के अंदर और हरियाणा में लड़ाई जीतकर आप नया सूर्योउदय कर सकते है। एक नई रणनीति की शुरुआत कर सकते है। एक नया रास्ता इस प्रदेश के लिए आप बना भी सकते है। अगर आप रास्ता भटक गए तो आप लड़ाई हार भी सकते हो। एक जमाना था बीरेन्द्र सिंह व शमशेर सुरजेवाला जीन्द जिले की कमान संभालते थे तो कांग्रेस 5 की 5 सीट जीत जाया करती थी। आज का दिन एक संकल्प के रूप में ले। जब तक आप जीन्द हिसार व कैथल जिला सारा इलाका जीतोगे नही तब तक हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आप के बिना नहीं बन सकती। इसलिए इस बार आप संकल्प ले एक दूसरे की जड़ नहीं खोदनी, किसी को गिराने की बजाए एक दूसरे की मदद करे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static