कुरुक्षेत्र पहुंची कुमारी शैलजा, राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

10/5/2020 2:32:01 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा पंजाब के बाद 6 अक्टूबर यानि कल हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र से होगी। इसको लेकर कुरुक्षेत्र में तैयारियां चली हुई हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा कुरुक्षेत्र पहुंची। 



हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के साथ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ ज्योतिसर पहुंचे, जहां उन्होंने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

vinod kumar