अभय को जब दोबारा चुनाव लडऩा था तो इस्तीफा क्यों दिया: कुमारी सैलजा

10/21/2021 5:01:30 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): ऐलनाबाद उपचुनाव प्रचार में तमाम राजनीतिक दलों के नेता जमकर पसीना बहा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल के समर्थन में जमकर प्रचार कर रही हैं। आज कुमारी सैलजा ने ऐलनाबाद हल्के के गांव काशी का बास में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सैलजा  ने इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला पर निशाना साधा। कुमारी सैलजा ने कहा जब उन्होंने दोबारा चुनाव लडऩा था तो इस्तीफा क्यों दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस इलाके में कोई विकास नहीं किया। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोल-बाला है, आज युवा बेरोजगार हैं। हमारे प्रदेश में बेरोजगारी नंबर वन पर है। सैलजा ने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि अभय चौटाला से यहां की जनता पूछेगी कि लोगों को दोबारा चुनाव में क्यों झोंका गया। अगर दुबारा चुनाव लडऩा था तो इस्तीफा ही क्यों दिया, उन्होंने कहा कि यहां की जनता इतनी परेशान है कि उनकी आवाज विधानसभा में अभय चौटाला ने क्यों नही उठाई।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam