चेन स्नैचिंग का आरोपी काबू

3/18/2017 4:10:11 PM

कुरुक्षेत्र:पुलिस ने गत दिवस अदालत परिसर कुरुक्षेत्र से चेन स्नैचिंग के मामले के आरोपी प्रवीन कुमार निवासी कुरुक्षेत्र को को गिरफ्तार किया है। अक्तूबर, 2016 में पुलिस को दी शिकायत में ऊषा पत्नी सुरेंद्र बंसल निवासी सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र ने आरोप लगाया था कि वह राजेश पत्नी आर.डी. गोयल और सुलोचना पत्नी सतपाल गोयल के साथ सैक्टर-7 में मकान नं. 45 के सामने से गुजर रही थी कि बजाज पल्सर पर सवार 2 युवक आए जिनमें से एक ने शिकायतकर्ता के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।