25 देशों के लाखों लोग बने गीता पाठ के साक्षी, रच डाला इतिहास

12/10/2016 9:59:03 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): योगेश्र्व्र श्रीकृष्ण की कर्मस्थली कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोको के वैश्विक गीता पाठ के साक्षी 25 देशों के लाखों लोग बने। इन ऐतिहासिक क्षणों में देश के केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं वैश्विक गीता पाठ किया और गीता के शोलोको का उच्चारण भी किया। 

ब्रहमसरोवर पर 6 बजते ही विश्व के कोने-कोने में वैश्विक गीता पाठ को सुना गया और धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पूरी फिजा में वैश्विक गीता पाठ गुंजायमान हो गया। इस वैश्विक गीता पाठ के बाद केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सभी मंत्रीगण, विधायकों और अधिकारियों ने दीपदान की रस्म को निभाया। जैसे ही ब्रहमसरोवर के पवित्र जल में दीपदान किया। उसी समय मंत्रोच्चारण की गुंज दूर-दूर तक सुनाई दी और शंखनाद के साथ इस रस्म को परम्परा के अनुसार निभाया गया।