गीता जयंती एक्सप्रेस को रेल मंत्री ने दी हरी झंडी

12/9/2016 4:26:20 PM

कुरुक्षेत्र (आयुष गुप्ता): केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से मथुरा कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि इस ट्रेन से कुरुक्षेत्र और मथुरा के लाखों श्रृद्धालुओं को एक सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के साथ एक और नया इतिहास संत सम्मेलन के साथ पुरुषोतमपुरा बाग में जुडेगा। इस सम्मेलन में श्रीमद भगवद गीता, कर्तव्यनिष्ठा, प्रेरणा और विश्व शांति विषय पर मंथन किया जाएगा। 

इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि दिल्ली चण्डीगढ़ के 250 किलोमीटर लम्बे कॉरिडोर में तेज गति ट्रेन चलाने के लिए स्पीड रेजिंग कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मथुरा कुरुक्षेत्र ट्रेन भी देरी से चली, ये ट्रेन दस बीस साल पूर्व चलनी चाहिए थी। रेलमंत्री बोले हरियाणा में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए रेलवे पटरियों पर पेड़ लगाने के लिए सरकार ने एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेल मंत्री के समक्ष ट्रेन का नाम गीता जयंती ट्रेन और पांच दिन की जगह पूरा सप्ताह चलाने और वृंदावन स्टेशन पर रोकने की मांग रखी है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा सांसन्द राजकुमार सैनी,राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, जिप अध्य्क्ष गुरदयाल सुनेहडी, जिला अध्य्क्ष धर्मवीर मिर्जापुर, ब्लॉक समिति अध्य्क्ष देवीदयाल शर्मा घराडसी सहित उपस्थित रहे।