कुरुक्षेत्र और करनाल से भाजपा सांसदों का कटेगा टिकट: सुभाष बराला

3/22/2019 1:11:10 PM

दिल्ली (कमल कंसल): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 10 लोकसभा सीटों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को पैनल सौंपा गया है। साथ ही उन्होंने जानकारी कि हरियाणा में जल्द उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और करनाल में बीजेपी की तरफ से मौजूदा सांसदों का टिकट कटेगा और उनके स्थान पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

सुभाष बराला ने कोंग्रेस की बस यात्रा पर कहा कि विपक्ष के अंदर खलबली का वातावरण है। वहीं इनेलो पर निशाना साधते हुए बोले कहा कि एक पार्टी टूट ही चुकी है दूसरी पार्टी बिखराव की और है, इसलिए उन्हें एक साथ बस यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में भी एक साथ बस यात्रा कि थी लेकिन परिणाम इनके विपरीत आए थे।

Deepak Paul