कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नाैकरी से हटाया

5/14/2020 5:02:26 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने 14 सालों से लगे अपने 70 अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नाैकरी से हटा दिया। नाैकरी से हटाने पर अब सफाई कर्मचारियाें ने बाेर्ड कार्यालय के सामने धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारी राज कुमार ने कहा कि उन्हें पूरी तनख्वाह यानी डीसी रेट भी नहीं  दिया जाता और न ही समय पर तनख्वाह मिलती।

उन्हाेंने कहा कि नाैकरी से निकालने के बाद अब वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को खाना कहां से खिलाएंगे, बोर्ड ने उन्हें बेघर कर दिया है। वहीं निर्मला ने कहा कि उनकी रोजी रोटी तनख्वाह से ही चल रही थी, ऐसे में अगर उन्हें नौकरी से हटा दिया तो उनके घर का चूल्हा बंद हो जाएगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी निवेदन कर रहे हैं कि कोई भी किसी को नौकरी से ना निकाले, लेकिन केडीबी प्रबंधन की मनमानी गवाह है कि उसे पीएम मोदी के निर्देश की भी परवाह नहीं है। वहीं इस बारे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रबंधन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

 

Edited By

vinod kumar