शिक्षा विभाग की लापरवाही, कुरुक्षेत्र में 9वीं कक्षा का पेपर लीक

3/1/2018 1:04:08 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होते ही शिक्षा विभाग की लापरवाही भी सामने आने लगती है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 9वीं कक्षा का पेपर लीक हो गया। इस बात की सूचना के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे जहां हजारों छात्रों को परेशानी हो रही वहीं विभाग मामले की लीपापोती में लगा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।