कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नकल रोकने के लिए खरीदा एक करोड़ का सॉफ्टवेयर

7/22/2021 6:26:55 PM

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए करीब एक करोड़ में सॉफ्टवेयर खरीदा है। सॉफ्टवेयर का प्रयोग पहले दूरवर्ती परीक्षाओं में किया जाएगा। 16 जुलाई से पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जबकि 22 जुलाई से दूरवर्ती, प्राइवेट, एडिशनल और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाएगा। 

दूरवर्ती के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 15 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस में रेगुलर के करीब 13 हजार विद्यार्थी है। वहीं यदि केयू के संपर्क कॉलेजों को भी जोड़े तो विद्यार्थियों की संख्या कई गुणा है। सॉफ्टवेयर का इस सत्र में रेगुलर में यूज नहीं किया जाएगा। 

इस बारे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा के नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 22 जुलाई से होने वाली दूरवर्ती परीक्षाओं में विद्यार्थियों पर वेबकैम से नजर रखी जाएगी। वहीं जब उनसे रेगुलर परीक्षाओं में वेबकैम का प्रयोग न होने की बात कहीं गई तो उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में गूगल मीट से नजर रखी जा रही है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar