कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को मिला A+ ग्रेड, देश की TOP-3 में शामिल

10/30/2017 8:42:55 PM

कुरुक्षेत्र(रंदीप रोर): हरियाणा का प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को A+ ग्रेड मिलने से देश की टॉप-3 यूनिवर्सिटियों में गिना जाने लगा है।  केयू के वीसी डॉक्टर केसी शर्मा ने इस की जानकारी देते हुए बताया कि, केयू के पास 2008 में ए ग्रेड था, लेकिन आज ही केयू को A+ ग्रेड मिल गया है जो हरियाणा की एक मात्र यूनिवर्सिटी बन गई है। 

वीसी ने बताया की केयू ने सभी विद्यार्थियों की डिग्रियां और कागजात ऑनलाइन कर दिए है और आने वाले कुछ दिनों में कार्यालय के कामकाजों को भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा, इससे केयू के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। वीसी सहित केयू के विद्यार्थियों ने भी केयू को ए प्लस ग्रेड मिलने पर ख़ुशी जाहिर की।



कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का ही नहीं देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। पहली बार हरियाणा में किसी विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड का गौरव प्राप्त हुआ है। कुलपति ने कहा है वर्ष 2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एनआईआरएफ की रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय को देश के 100 श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नैक के मूल्यांकन के लिए टीम 4 से 6 सितम्बर को विश्वविद्यालय में आई थी। अपने दौरे के दौरान नैक की टीम के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सात मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया था, जिनमें पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, कंसलटेंसी, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थी सहयोग, गवर्ननेंस, लीडरशिप मैनेजमेंट, इनोवेशन आदि मानकों के आधार पर परखा था। इस मूल्यांकन के बाद नैक स्टैंडिंग कमेटी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड देकर सम्मानित किया है।