कुरुक्षेत्र में स्थापित होगा पहला कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र

9/28/2018 10:20:58 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने राज्य में पराली और अन्य कृषि या जैविक अपशिष्ट पर आधारित जैव-सी.एन.जी. संयंत्र स्थापित करने के लिए भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आई.ओ.सी.एल.) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ऐसा पहला कम्प्रैस्ड बायोगैस संयंत्र कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में आज यहां किए गए इस समझौते से राज्य में 2023 तक लगभग 1000 टन प्रतिदिन की कुल क्षमता के 200 कम्प्रैस्ड बायोगैस संयंत्रों (सी.बी.पी.) की स्थापना के अवसर खुलेंगे। इसके परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख टन कम्प्रैस्ड बायोगैस का उत्पादन होगा। 

राज्य सरकार की ओर से हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजैंसी (हरेडा) के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने और आई.ओ.सी.एल. की ओर से कार्यकारी निदेशक सुबोध कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री से इस वर्ष नवम्बर में कुरुक्षेत्र में पहले कम्प्रैस्ड बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखने का भी आग्रह किया। 
 

Rakhi Yadav