Accident: कुरुक्षेत्र के युवक की अमेरिका में मौत, संतुलन बिगड़ने से पुल से नीचे गिरा ट्राला

2/3/2024 4:48:27 PM

पिहोवा:  फौजी प्लाॅट क्षेत्र के रहने वाले युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। निर्मल सिंह अमेरिका में ट्राला चलाता था। संतुलन बिगड़ने उसका ट्राला रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  
निर्मल सिंह वर्ष 2018 में अमेरिका गया था। वह कैलिफोर्निया में ट्राला चलाता था। गत दिवस वह अपना ट्राला लेकर जा रहा था। जैसे ही वह मिशिगन के समीप पहुंचा तो अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। ट्राला रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि चालक निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। निर्मल सिंह की मौत की सूचना से परिवार में मातम का माहौल है।

Content Writer

Isha