कुरुक्षेत्र के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

1/13/2024 4:15:55 PM

कुरुक्षेत्र : आजाद नगर के युवक को अमेरिका में गोली लगने का मामला सामने आया है। युवक का अमेरिका के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल की जा रही है, जिसमें आजाद नगर का युवक कुछ दिन पहले 50 लाख रुपये देकर अमेरिका गया था। अमेरिका में उसे नौकरी भी मिल गई थी, मगर क्रिसमस पर 25 दिसंबर को अमेरिका के किसी शराबी ने उसके पेट में गोली मार दी। करीब 25 साल के युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर उसकी मदद की गुहार लगाई जा रही है। कुरुक्षेत्र के आजाद नगर के बताए जा रहे इस युवक के फिलहाल परिजनों का कुछ पता नहीं लग सका है।

Content Writer

Isha