बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

3/27/2019 1:36:53 PM

गुडग़ांव (ब्यूरो): बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को कासन गांव में बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  स्वतंत्रता सेनानी व आईएनए के सिपाही रहे राव फतेह सिंह की पङपोत्री के जन्मोत्वस पर आयोजित किया गया।राव फतेह सिंह के परिजनों ने बताया कि काव्या यादव पुत्री राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह यादव गांव बास लाम्बी हाल आबाद गांव कासन के घर पर जन्मी कन्या का कुआं पुजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें आस पास के गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इस उत्सव का हिस्सा बनी। आईएनए में अपनी सेवाएं देने के कारण राव फतेह सिंह की पड़पोती के इस कार्यक्रम में स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, रोशन लाल यादव, लेखराज, महेंद्र सिंह व आस पास के गांव से आए हुए सभी सदस्यों ने नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के उपरांत लोगों के लिए रात्रि भोज का आयोजन व बाबा मोहन राम का जागरण आयोजित हुआ। 

Shivam