कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में श्रमिकों के आने-जाने का खर्चा उठाएगा श्रम कल्याण बोर्ड: दुष्यंत चौटाला

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 08:33 AM (IST)

चंडीगढ़ : उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों को प्रदेश के किसी भी हिस्से में कौशल वृद्धि कार्यक्रम के तहत जो भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, इस दौरान उनके कार्य स्थल से प्रशिक्षण स्थल तक आने जाने का खर्च बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा।

इसके लिए विभाग के अधिकारियों को 10 दिनों में योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वे वीरवार को गुरुग्राम में ‘हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। बैठक में भवन एवं निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को दी जा रही सुविधाओं में आने वाले समय में किस प्रकार से बढ़ोतरी की जाए, इसको लेकर चर्चा की गई।

डिप्टी सी.एम. ने कहा कि भवन निर्माण कार्यों से जुड़े रजिस्टर्ड श्रमिकों को अभी तक एक तय समयावधि के दौरान निर्माण कार्यो में उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की खरीद पर बोर्ड द्वारा 8 हजार का भुगतान किया जाता रहा है क्योंकि अब बदलते समय के साथ बेसिक उपकरणों में भी बदलाव आया है, इसलिए आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी श्रमिक यदि निर्माण कार्यों से जुड़े इलैक्ट्रिक उपकरणों की खरीद करता है तो उसकी खरीद मूल्य का 75 प्रतिशत, जिसमें अधिकतम 15 हजार रुपए तक की राशि का भुगतान बोर्ड द्वारा किया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static