मजदूर ने की आत्महत्या, 8 महीने पहले मजदूरी करने यूपी से आया था सिरसा

5/27/2022 4:18:05 PM

सिरसा : जिले के क्षेत्र के गांव रंगड़ी खेड़ा में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के थाना गिरवा के गांव छोटामोड़ निवासी शिव कुमार आठ महीने पहले ही सिरसा के गांव रंगड़ी खेड़ा में मजदूरी करने के लिए आया था। मजदूर ने रात को ईंट भट्ठे के पास आत्महत्या कर ली। मृतक भट्ठे पर अपनी भाभी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक शिव कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अविवाहित था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana