निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 08:54 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भोंडसी स्थित निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से 56 वर्षीय मजूदर की मौत हो गई। मृतक मूल रुप से ललितपुर जिला उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने 48 घंटे के बाद मृतक के शव काा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को भोंडसी गांव में निर्माणाधीन मकान पर 56 वर्षीय संतोष राजमिस्त्री का काम कर रहा था। काम करने के दौरान संतोष जीने में ईंट फिसलने से तीसरी मंजिल से जमीन पर आकर पड़ा। गिरते समय संतोष दीवार और सिढ़ियों से टकराने से गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिससे संतोष ने घटना स्थल पर ही दमतोड़ दिया था। जिसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। मृतक की पत्नी शुक्रवार को भोंडसी थाना पहुंची और पुलिस ने पत्नी व परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया। मृतक के भतीेजे विक्की ने बताया कि शव को अंतिम संस्कार करने के लिए पैतृक गांव ले जा रहे है। मृतक ने अपने बड़े भाई की लड़की को संतान न होने पर गोद लिया हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static