लखीमपुर खीरी राहुल और प्रियंका के लिए एक पॉलिटिकल टूरिज्म था: दिग्विजय चौटाला

10/14/2021 10:08:21 AM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : लखीमपुर खीरी घटनाक्रम के बाद जहां विपक्ष सरकार को घेरने की जीतोड़ कोशिशों में लगा था, जहां सभी विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जाने और अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिशों में लगे थे, वहीं अब सत्ता पक्ष के लोग उस घटनाक्रम पर विपक्ष की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

इस बारे में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री के भाई दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि जिन जिन स्थानों पर देश के किसी भी कोने में इस प्रकार के हालात बनते हैं, कोई घटना घटती है तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से तुरंत अपने राजनीतिक हित साधने के लिए गाड़ी लेकर निकल पड़ते हैं। लखीमपुर खीरी राहुल प्रियंका के लिए एक पॉलिटिकल टूरिज्म था। उन्हें सही मायनों में किसान और किसानी के प्रति कोई लेना देना नहीं है। इटली के लोग या इटली के अंश वाले लोगों को भारतीय किसानों के बारे में क्या सोच सकते हैं।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की ऐलनाबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टी लगातार मेहनत कर रही है। ऐलनाबाद चुनाव गठबंधन का उम्मीदवार ही जीतेगा। जनता का रुझान गठबंधन की तरफ है। लोग चुनाव का इंतजार कर रही है। प्रदेश  सरकार की नीतियों और विकास को देखते हुए जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। विपक्ष के भ्रामक प्रचारों और झूठी अफवाह के झांसे में जनता नहीं आएगी। ऐलनाबाद उपचुनाव की जनता जानती है कि सरकार के उम्मीदवार को सफल बनाकर क्षेत्र में चहुमुखी विकास संभव होता है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब उत्तर प्रदेश में भी जेजेपी गठबंधन के रिश्तो को निभाते हुए चुनाव लड़ेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana