डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी के जवान का राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

7/9/2020 7:07:24 PM

गन्नौर (नरेंद्र): गांव अटायल निवासी डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी के जवान 45 वर्षीय सतपाल का जबलपुर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। जिसके बाद वीरवार की सुबह गांव में शव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ जबलपुर से आए आर्मी के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। सेना के जवान के अंतिम संस्कार में गन्नौर से पुलिस के जवान भी पहुंचे। 

मृतक आर्मी का जवान इससे पहले प्रादेशिक सेना यानि टेरिटोरियल आर्मी में था। जो भारतीय सेना की ही एक ईकाई है। उससे सेवानिवृत होने के बाद वह डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहा था। गांव के जवान की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने अपने लाडले की मौत के बाद भारत माता की जय से वातवारण को गमगीन कर दिया। 

सेना के वाहन से जवान के शव को गांव में लाया गया। दांह संस्कार करवाने आए सेना के जवानों ने भारत की शान तिरंगा मृतक जवान के परिजनों को सौंपा। जवान के परिजन प्रदीप ने बताया कि उनके चाचा सतपाल में देश भक्ति की भावना का जज्बा था, जिससे गांव के युवा भी प्रेरित होते थे। स्वर्गीय सतपाल को उनकी सादगी व देश सेवा के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

Shivam