लता दीदी ने अपनी मधुर वाणी के माध्यम से देश की जनता के दिलों पर किया राज: बंतो कटारिया

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 01:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : स्वर कोकिला, भारत रत्न सहित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित स्वर सम्राट दीदी लता मंगेशकर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य व गेल की पूर्व डायरेक्टर श्रीमती बंन्तो कटारिया ने कहा कि लता दीदी ने आठ दशक तक अपनी मधुर वाणी के माध्यम से देश की जनता के दिलों पर राज किया हैं। 

बंन्तो कटारिया ने कहा कि लता दीदी ना केवल स्वरों की गायिका थी बल्कि प्रखर राष्ट्रवादी व भारत को एक विकसित राष्ट्र का सपना संजोए थी और यह उनकी वाणी में भी झलकता था। उन्होंने कहा कि उनकी धुन अमर रहेगी और अनंत काल तक दुनिया में गुजती रहेगी। बंन्तो कटारिया ने कहा कि लता दीदी का जीवन महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से भी एक मील का पत्थर है। जब 13 वर्ष की आयु में उनके पिता जी का साया उनके सिर से चला गया तो बहन भाइयों की जिम्मेदारी लता जी पर आ गई, परंतु उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और दुखों के पहाड़ों को चीरते हुए लता जी आगे बढ़ती रही और उन्होंने 1987 में दादा साहेब फाल्के, 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। फ्रांस में भी उन्हें वर्ष 2007 में अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया l

बंन्तो कटारिया ने कहा कि आज विश्व के करोड़ों दिलों पर अपनी गायकी के माध्यम से राज करने वाली हिंदुस्तान की सर्वश्रेष्ठ आवाज आज सुरों की दुनिया को वीरान कर गई। उनके द्वारा गाया गया गीत "ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी" लग जा गले, जैसे बेहतरीन गीतों को लोग कभी भूल नही सकते। बंन्तो कटारिया ने कहा कि हम यकीन से यह कह सकते हैं कि ईश्वर ने उन्हें भारत की स्वर सम्राज्ञी के रूप में विशेष तौर पर भेजा था। मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static