घरेलू कलह के बाद पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, नहर में लगाई छलांग, महिला बही

5/20/2023 9:00:54 AM

पानीपत : शहर में एक दंपती ने घरेलू कलह के बाद खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों दंपती देर रात जाकर नहर में कूद गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाल लिया। जबकि उसकी पत्नी पानी में ही बह गई।  पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप थाना क्षेत्र के नागपाल कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे मोहित और उसकी पत्नी सचिन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने मरने की ठान ली। इसके बाद दोनों घर से बाइक पर सवार होकर नहर की ओर चल पड़े। जब वे कश्यप कॉलोनी के पास नहर पर पहुंचे तो वहां उन्होंने बाइक से नीचे उतरते ही छलांग लगा दी। ये मंजर देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। इस दौरान पति को तो बाहर निकाल लिया गया। मगर पत्नी नहर के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ने एक दूसरे के गले में हाथ डालकर नहर में छलांग लगाई थी।

Content Writer

Isha