जींद में लगातार खुद को मजबूत कर रही है भाजपा, खाप नेता टेकराम कंडेला ने भी थामा BJP का दामन

11/27/2018 10:55:37 AM

जींद/चंडीगढ़(धरणी): बीजेपी लगातार खुद को जींद में मजबूत करती नजर आ रही है। जींद से दिवंगत विधायक हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा के हाल ही बीजेपी में शामिल होने के बाद अब जींद से खाप नेता टेकराम कंडेला ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ बीजेपी कार्यलय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कंडेला को बीजेपी में विधिवत रूप से शामिल करवाया। सुभाष बराला ने उनका पार्टी में शामिल होने पर पांच रूपये में जोइनिंग फॉर्म भी भरा।

इस दौरान हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ और राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स भी मौजूद रहे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि टेकराम कंडेला के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं टेक राम कंडेला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ईमानदार है और उन्होंने जींद जिले में काफी विकास किया है।

कंडेला ने आरोप लगाया कि इससे पहले जींद में किसी भी पार्टी ने विकास नहीं किया केवल मुख्यमंत्री पद की लालसा नजर आती थी। मुख्यमंत्री ने समान रूप से सभी क्षेत्रों का विकास किया है, जिसमें जींद भी एक है।

इस दौरान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा की जींद हरियाणा का दिल है इसलिए दिल साथ आ गया तो शरीर भी आ जाएगा। धनखड़ ने कहा कि परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता को बीजेपी को पूरा सम्मान मिलता है व आदर होता है।

वहीं जोइनिंग के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि टेकराम कंडेला ने समाज में कई विषयों पर लंबे समय तक काम किया है। कंडेला खाप के अध्यक्ष से लेकर सर्व जातीय खाप के संयोजक तक की जिम्मेवावरी टेक राम कंडेला ने निभाई है। बराला ने कहा की  जींद में जीत के नाते कोई बड़ी उपलब्धि नहीं थी। अब पार्टी को मजबूत कर रहे है निश्चित तोर पर इसका फायदा 2019 के चुनावो में होगा।

Shivam