देर रात बदला मौसम, चली आंधी, बिजली भी हुई गुल

4/16/2019 12:10:57 PM

अम्बाला शहर (बलविंद्र): सोमवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात करीब सवा 11 बजे तेज धूल भरी हवाएं चलने लगी, जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घण्टे तक चली तेज हवा ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। लोगों के घर की छतों पर रखा सामान भी हवा उड़ा ले गई।

यही नहीं, तेज आंधी चलने की वजह से कई घंटे तक बिजली भी गुल रही, जिस कारण लोगों को अंधेरे में ही रात बितानी पड़ी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग  का कहना है कि आगामी 2 दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

Shivam