विधान सभा घेराव करने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ पर लाठीचार्ज

9/10/2018 6:29:59 PM

पंचकूला(उमंग):  विधान सभा घेराव करने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ पर चंडीगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को अपनी जान-बचाकर भागना पड़ा। गौरतलब है कि सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेराव का कूच किया था। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे, पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर हैवी बैरिकेटिंग की गई थी।



वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने चंडीगढ़ पुलिस के जवान पर पत्थर मारा जिस पर कार्यवाही करते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन के साथ आसूं गैस के गोलों का प्रयोग किया। पुलिस की इस कार्यवाही से बचते हुए कर्मचारियों को पुलिस कर्मियों ने ढूंढ ढूंढ कर बहार निकाला और उन पर सख्ती दिखाई।

वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुचें इनेलों के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने किए हुए वायदे ही पूरे नहीं किए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सभी कर्मचरियों से जो वायदे सरकार ने किये थे वो पूरा करें, जो एस्मा लगायी गई है वो हटाए और गिरफ्तार किये गए कर्मचरियों को रिहा करें।

उल्लेखनीय है कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आज प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगे रखी जिसमें रोडवेज कर्मचारियों और स्वास्थ विभाग के हड़ताली एमपीएचडब्ल्यू पर एस्मा लागू करने, हड़ताली कर्मचारियों की गिरफ्तारियां व सेवाएं निलंबित एवं बर्खास्त करने, चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों पर अमल न करने, निजीकरण की नीतियों की गति को तेज करने, समान काम के लिए समान वेतन देने व कैश लेस मेडिकल सुविधा प्रदान करने के जारी पत्रों की खामियां को दूर न करने, एचआरए में बढ़ोतरी न करने व समझौतों को लागू न करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

Shivam