Panipat: तीसरी मंजिल से गिरने से वकील की मौत, 4 बहनों का इकलौता भाई था मृतक

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 12:06 PM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले में वकील संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने का मामला सामने आया है जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है। डायल 112 पर परिजनों ने कॉल की थी कि उनका बेटा योगेश अभी तक घर नहीं आया है। हो सकता है कि वह कोर्ट कांम्प्लेक्स में ही न हो। सूचना मिलने पर पुलिस भी चैंबरों की बिल्डिंग में पहुंची। जहां पुलिस ने पहुंच कर देखा कि योगेश नीचे जमीन पर गिरा हुआ था। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

योगेश के पिता रणधीर ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 6 का रहने वाला है। उनके बेटे एडवोकेट योगेश के पैर में चोट लगी हुई थी। चोट के कारण वह सही से चलने में असमर्थ था। वह छड़ी के सहारे चलता था। इसी बीच जब वह चैंबरों की बिल्डिंग से नीचे उतर रहा था, तो उसकी छड़ी रेलिंग में अड़ गई होगी, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static