कोर्ट केस में मदद देने के नाम पर वकील ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने जांच की शुरु

4/28/2021 2:44:58 PM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): कोर्ट में चल रहे केस में मदद करने एवं जीतने का झांसा देकर एक वकील ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। धारूहेड़ा स्थित होटल ले जाकर वकील ने युवती के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ गलत काम किया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अलवर जिले की रहने वाली है। उसकी बहन का एक केस रेवाड़ी कोर्ट में चल रहा है। 

इसी के सिलसिल में वह यहां आती है। इस केस में मदद करने एवं केस जीताने का झांसा दिया। केस लड़ने वाले वकील ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसे धारूहेड़ा स्थित एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात पर धमकाया भी। पीड़िता की शिकायत पर धारूहेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar