वकीलों ने फूंका राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का पुतला, कहा- मांफी मांगे मंत्री

11/22/2018 4:36:01 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): वकीलों पर तीखी टिप्पणी करने के बाद हरियाणा के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ वकीलों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने आज फतेहाबाद में विरोध स्वरूप राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फुका।

वकीलों ने कहा कि राज्यमंत्री अपने बयान को लेकर माफी मांगे। एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी ने वकीलों के बारे में जो टिप्पणी की है उसको सुनकर लगता है  कि मंत्री की भाषा में शालीनता नहीं है। 

शर्मा ने कहा कि मंत्री अपने शब्दों की मर्यादा भूल कर बात कर रहे थे। ऐसे में बार काउंसिल फतेहाबाद की तरफ से मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कोर्ट में दायर किया जाएगा। इसके अलावा फिलहाल मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि 17 नवम्बर को फतेहाबाद में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में बेदी ने वकीलों के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि ''वकीलों से देश की सारी जनता दुखी है''। जिसके बाद से पूरे प्रदेश के वकील गुस्से मेें है।
 

Rakhi Yadav