बीजेपी पर नेता प्रतिपक्ष का कटाक्ष, सरकार को याद दिलाए कर्ज से लेकर जनता से किए वादे

2/12/2024 2:16:45 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा फरीदाबाद पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर हरियाणा सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल में विफल रही वही। साथ ही किसानों के कूच को लेकर कहा कि किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए केंद्र सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों से बात करनी चाहिए।

बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरे तरीके से अपने कार्यकाल में फैल रही और आज हरियाणा के ऊपर साढ़े चार लाख से अधिक का कर्ज है। जिसकी जिम्मेदार सीधे तौर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, क्योंकि बीजेपी ने सिर्फ वादे कर लोगों को बहकाने का काम किया है। उन वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले फल फूल रहे अपराधियों को हरियाणा छोड़कर जाना पड़ेगा क्योंकि किसी भी प्रदेश को विकसित करने के लिए उसे क्राइम फ्री होना बहुत जरूरी है।

वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 13 तारीख को होने वाले किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से तुरंत प्रभाव से बात करनी चाहिए और उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश में इस तरह इंटरनेट सेवाएं बंद कर देना आम जनता के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। वहीं हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को दिए गए भारत रत्न का भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वागत किया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana