नेताओं को प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा : मनोहर लाल

3/24/2020 8:25:30 AM

चंडीगढ़ : सी.एम. मनोहर लाल ने राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से कोरोना वायरस के खिलाफ लडऩे के लिए एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। सी.एम. आज यहां वीडियो कॉन्फैंसिंग से पार्टी व विपक्ष के नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटला भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना होगा। इस दौरान विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अभय चौटाला ने कोविड-19 से बचाव के लिए उठाए कदमों की मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। 

Isha