सरकारी स्कूल के पास मिला तेंदुए का शव, इलाके में दहशत का माहौल

7/12/2019 2:59:10 PM

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर में उस समय हड़कर मच गया जब सरकारी स्कूल के पास एक तेंदुए का शव मिला। तेंदुए का शव बिलासपुर के उत्तम वाला गांव में सरकारी स्कूल के पास आबादी के नजदीक मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग को कई बार शव की सूचना दी लेकिन मौके पर कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा।



अक्सर देखा जाता है कि आबादी वाले क्षेत्र में जंगल से तेंदुए आ ही जाते हैं और कुछ तेंदुए सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं। हालांकि इस तेंदुए का शव खेत में पड़ा मिला है। तेंदुए की मौत कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन्य प्राणी विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी गांव में घुसने वाले तेंदुओं पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया। बल्कि वाइल्डलाइफ कर्मचारी ग्रामीणों को भी धमकाते हैं कि उल्टा केस में फंसा देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जो तेंदुआ मरा हुआ मिला है, उसने पिछले काफी समय से उत्पात मचा रखा था।

Shivam