हरियाणा में घुसा तेंदुआ: हिसार के कंप्यूटर सेंटर में छिपा...रेस्क्यू करने पहुंची टीम

1/21/2024 12:08:18 PM

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के हिसार में रविवार सुबह तेंदुआ घुस गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

बताया जा रहा है कि एक अखबार बेचने वाले व्यक्ति ने  सुबह 7 बजे श्मशान घाट ऋषि नगर के पास एक तेंदुआ को देखा। उसने गली के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भीमसेन नाम के व्यक्ति के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तेंदुआ गली में घूमता हुआ नजर आया। ऋषि नगर में स्थित कंप्यूटर सेंटर के अंदर तेंदुआ मौजूद है। जिसे पकड़ने में टीम लगी हुई है।

फिलहाल डीएसपी सत्यपाल यादव और सिटी थाना एस एच ओ कुलदीप भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। साथ में वाइल्डलाइफ विभाग की टीम भी पहुंच गई है। वाइल्ड लाइफ टीम के निरक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे हैं और जांच की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana