बड़ौदा गांव में तेंदुए की दहशत, वन्य विभाग ने डाला डेरा

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 03:51 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र के गांव बड़ौदा में दहशत का माहौल बना हुआ है। 19 जुलाई को ग्रामीणों ने खेतों में एक संदिग्ध जानवर को देखा, जिसे वे तेंदुआ बता रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही वन्य प्राणी विभाग ने गांव बड़ौदा में डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों का मानना है कि ईख के खेतों में उन्होंने तेंदुए जैसे जानवर को देखा, जिसकी जानकारी वन्य प्राणी विभाग को दी गई। 

हालांकि, वन विभाग ने खेतों में पिंजरा लगा दिया है और अधिकारी दिन रात वहीं पहरा दे रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों के आने के बाद ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली और उनकी दहशत थोड़ा कम हुई। लेकिन अभी खेतों को जाने वाले रास्ते पर रोजाना की तरह होने वाला आवागमन कम कर दिया गया है।

PunjabKesari, kurukshetra

ग्रामीणों का मानना है कि 19 जुलाई को सुबह ईख के खेत से तेंदुए जैसा जानवर निकला और दूसरे खेत में चहल कदमी करते हुए घुस गया। तभी से गांव में दहशत का माहौल था लेकिन उन्होंने समय रहते वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक रामपाल ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध जानवर के पैरों के निशान उच्च अधिकारियों तक जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static