Trap में पंजा फंसने से सारी रात दर्द से झटपटाता रहा तेंदुआ (Pics)

1/22/2017 2:38:21 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):रोंगटे खड़े कर देने वाली ये तस्वीरें हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां दिखाई दे रहा ये जख्मी तेंदुआ दर्द से छटपटा रहा है और अपने फंसे हुए पंजे को छुड़ाने के लिए कभी इधर तो कभी उधर छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है। 
आइए आपको बताते है कि आखिर ये तेंदुआ यहां फंसा कैसे
दरअसल ये पूरी घटना बिलासपुर के मालिक पुर बांगर गांव की है, जहां गांव के किसान सुबह जब घर से अपने खेतों की ओर निकले तो खेतों में जो देखा वो सबको हैरान करने वाला था, क्योंकि उनके खेतो में शिकारियों द्वारा छोटे जंगली जानवर को पकड़ने के लिए लगाए गए ट्रैप में जंगल का रास्ता भटक कर आया तेंदुए का पंजा फंस गया था। तेंदुए का पंजा बुरी तरह से फंस गया था। सारी रात दर्द से तेंदुआ छटपटाता रहा। जैसे ही शिकारी मौके पर पहुंचे वह तेंदुए को फंसा देख भौंचक्के रह गए और मौके से फरार हो गए। सुबह पूरा गांव इकट्ठा हुआ और वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी, जिसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया गया।