संतों अौर युवाअों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र, चीन की तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

7/16/2017 3:49:05 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार ब्रह्म सरोवर पर संतों और युवा वर्ग ने सामूहिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर.एस.एस. अध्यक्ष मोहन भागवत को अपने खून से पत्र लिखा है। सभी ने पत्र लिखने से पहले इंजेक्शन से अपना-अपना खून निकाला और अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय सयोजक यति नरसिंगानंद सरस्वती द्वारा यह पत्र लिखा गया है।

धर्मनगरी गीता जन्म स्थली कुरुक्षेत्र से हुए इस शंखनाद का उद्देश्य केवल इतना है कि भारत की बढ़ती हुई जनसख्या पर रोक लग सके। संत के अनुसार जिस प्रकार से चीन में सख्त कानून (कठोर जनसख्या नियंत्रण कानून) है कि ज्यादा बच्चे पैदा नहीं कर सकते चाहे वे किसी भी धर्म के हो, उसी प्रकार भारत में भी सख्त कानून बनाया जाए। जिससे भारत की तरक्की और विकास हो सके। संतों के साथ युवा वर्ग भी आगे आया है।

ब्रह्म सरोवर पर कात्यानी मंदिर के अध्यक्ष ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने बताया की यदि मोदी और आर.एस.एस. अध्यक्ष ने समर्थन कर इसे लागू कर दिया तो देश के लिए अच्छा होगा।