कार्रवाई: कृषि विभाग की छापेमारी में दो खाद डीलरों के लाईसेंस रद्द

1/30/2019 4:45:33 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): प्रदेश के कृषि विभाग ने यमुनानगर जिले में छापामार कार्रवाई करते हुए दो खाद डीलरों के  लाईसेंस रद्द कर दिए हैं। वहीं दो डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिले में बुधवार को कृषि विभाग सख्त मूड में नजर आया, विभाग की ओर से जिले में खाद डीलरों व विक्रेताओं के रिकॉर्ड की जांच की गई। कृषि विभाग की कार्रवाई से खाद बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी।

संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. मनजीत सिंह नैन ने बताया कि उन्होंने खाद विके्रताओं और प्लाइवुड फैक्टरियों में जांच की। निरीक्षण के दौरान जिन फर्मों के यहां पर कमियां मिली हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि टीम ने कुछ फर्मों से रिकॉर्ड जब्त किया है, उसकी जांच की जाएगी। जांच में फर्म संचालक से भी जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन पर फर्टिलाइजर (कंट्रोल) आर्डर, 1985 के तहत कार्यवाही की जाएगी।



उप कृषि निदेशक डॉ एस एस यादव ने बताया कि कल हमारे पंचकूला हेड ऑफिस से मनजीत सिंह नैन की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। लगभग 14 फर्टिलाइजर डीलर का इंस्पेक्शन किया और दो प्लाईवुड फर्म का भी इंस्पेक्शन किया। उनमें से दो डीलर ऐसे पाए गए जिनके रिकॉर्ड में कुछ खामियां पाई गई थी स्टॉक प्रॉपर नहीं था या जिन्होंने रिकॉर्ड नहीं दिखाया, उनके लाइसेंस को उसी समय निलंबित कर दिया और दो डीलर्स को कारण बताओ नोटिस दिया गया।



जिनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया उनके नाम हिंदुस्तान फर्टिलाइजर और दूसरा सिद्धिविनायक खाद स्टोर है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि  जब हमारी टीम इंस्पेक्शन करने पहुंची तो इनके द्वारा स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया गया और लाइसेंस भी डिस्प्ले नहीं किया गया। हिंदुस्तान फर्टिलाइजर डीलर को फोन करने के बात भी तो टाइम पर नहीं आया और चाबी इधर उधर का बहाना बनाया, इसी कारण उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इंस्पेक्शन होती रहती है, कंट्रोलर इंस्पेक्टर एसडीओएस टीम गठित की गई है, जितने भी मैन्यूफैक्चर, डिस्ट्रीब्यूटर या डीलर हैं उनको समय-समय पर इंफेक्शन की जाती है और यह आगे भी इसी तरीके से जारी रहेगी।

Shivam