Haryana: लेफ्टिनेंट दीपिका आज से 7 साल पहले एयरक्राफ्ट सहित हुई थी लापता, रक्षा मंत्रालय के दावे से परिवार हैरान

1/15/2024 1:32:55 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : आसमान में उड़ने का सपना देखने वाली भिवानी के चोखानी इस्टेट निवासी लेफ्टिनेंट दीपिका श्योराण 22 जुलाई 2016 को  एएन 32 एयरक्राफ्ट चेन्नई से पोर्टब्लेयर जा रहा थी। इस एयरक्राफ्ट ने 8 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई से उड़ान भरी जिसे 11 बजकर 30 मिनट पर अंडमान निकोबार पहुंचना था, लेकिन बीच रास्ते में ही रडार से कॉन्टेक्ट खो गया था। उसके बाद से लेकर आज तक भारत सरकार उसे ढूंढ रही है। उसमें 29 लोग शामिल थे। दीपिका के पिता दिलीप सिंह शयोरण ने कहा कि दो दिन पहले उनके पास फोन आया था, उन्हें जानकारी मिली है कि गुम हुए एयरक्राफ्ट का कुछ अवशेष मिला है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यह वहीं एयरक्राफ्ट है।



दीपिका के पिता दलीप श्योराण व माता प्रेमलता का कहना है कि दीपिका शुरू से ही पढ़ाई में काफी रुचि रखती थी और उसका सपना था कि वे लेफिटनेंट बन कर देश की सेवा करें। अपनी सेवा के दौरान ही हादसे का शिकार हुई और विमान के साथ ही गुम हुई थी। दीपिका के पिता व माता की आंखे आज भी उसे तलाश कर रही है, उनका कहना है कि आखिरकार उस विमान का हुआ क्या ये जानकारी मिलनी चाहिए, उसमें 29 लोग ओर भी थे। उनका कहना है कि ऐसी पॉलिसी है कि परिवार में से एक को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए थी, लेकिन इतने साल बीतने के बावजूद भी कोई सरकारी नौकरी नहीं मिली जबकि ये कहकर मामला बंद कर दिया गया कि दीपिका पर कोई आश्रित नहीं था। दीपिका की शादी के 8 माह बाद ही जब वह उड़ान भर कर अंडेमान निकोबार जा रही थी कि उनका एयरक्राफ्ट गुम हो गया था। जिसके बारे में आज तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana