गर्मी से राहत पाने के चक्कर में गवाई जानः रेवाड़ी में डूबने से किशोर की मौत, जोहड़ में नहाने उतरा था मृतक

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 05:52 PM (IST)

रेवाड़ी: कसोला गांव में शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने के लिए उतरे 17 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक के साथियों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 गांव के कुछ युवक सुबह के समय दौड़ लगाने का अभ्यास करते हैं। संदीप भी युवकों के साथ सुबह के समय दौड़ लगाने के लिए घर से गया था। दौड़ लगाने के बाद अन्य युवकों के साथ संदीप भी गांव के जोहड़ में नहाने के लिए उतर गया। जोहड़ की गहराई अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे में उसे जोहड़ से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static